logo

धनबाद पहुंचकर तेजस्वी यादव भाजपा पर बरसे, कहा- नकारात्मक राजनीति NDA की पहचान, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 

TEJS25.jpg

धनबाद :
तेजस्वी यादव शनिवार को कोलकाता से पटना सड़क मार्ग से लौटने के दौरान धनबाद के गोविंदपुर स्थित पार्क लेन रिसोर्ट में रुके। इस दौरान राजद के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ता अपने नेता की एक झलक पाने और उनके साथ सेल्फी लेने को उत्साहित दिखे। पूरे परिसर में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बेहतर राजनीतिक प्रदर्शन के लिए पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त करना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड को वे बिहार से अलग नहीं मानते और राज्य में पार्टी संगठन को हर स्तर पर मजबूत करने के प्रयास जारी हैं।

बिहार राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मतदान में अनुपस्थित रहने वाले विधायकों के मामलों की जांच की जा रही है। कुछ विधायकों ने पारिवारिक कारण और माता की तबीयत खराब होने की बात कही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पार्टी उचित निर्णय लेगी। एनडीए गठबंधन के राज्यसभा प्रत्याशियों की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि “जोड़-तोड़ और नकारात्मक राजनीति करना भाजपा की कार्यशैली का हिस्सा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और पलायन जैसी समस्याओं से परेशान है, किसान संकट में हैं, लेकिन भाजपा इन मुद्दों पर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों की नहीं बल्कि विशेष वर्ग के लोगों की पार्टी बनकर रह गई है।

Tags - Tejashwi Yadav Dhanbad visit RJD politics BJP criticism NDA politics India Jharkhand political news Govindpur Park Lane Resort Tejashwi Yadav statement Bihar Jharkhand politics party organization strengthening booth level strategy Rajya Sabha el