logo

BJYM की आक्रोश रैली में दागे गये आंसू गैस के गोले, प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन की बौछार

BJYM की आक्रोश रैली में दागे गये आंसू गैस के गोले, प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन की बौछार

द फॉलोअप डेस्कः
हेमंत सरकार के खिलाफ आज भाजयुमो ने आक्रोश रैली निकाली है। मोरहाबादी मैदान में बीजेपी के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गये हैं। कार्यकर्ता बैरेकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस प्रसाशन की तरफ से वाटर कैनन और आंसू गैसे के गोले लगातार दागे जा रहे हैं। भाजयुमो कार्यकर्ता लगातार सीएम आवास की ओर कूच करने की कोशिश कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को प्रशासन की तरफ से दूर भगाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। संघर्ष दोनों तरफ से जारी है। कार्यकर्ता जोश से लबरेज दिख रहे हैं।

खबर अपडेट की जा रही है...