logo

FJCCI चेंबर चुनाव में टीम आदित्य मल्होत्रा की जीत, 13 सदस्यों ने मारी बाजी

aditya_malhotra.jpg

द फॉलोअप डेस्क
फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FJCCI) के चेंबर चुनाव में टीम आदित्य मल्होत्रा को जीत हासिल हुई है। इस चुनाव में टीम आदित्य मल्होत्रा के 13 सदस्य विजयी हुए, जबकि टीम तुलसी पटेल के 8 सदस्य चुनाव जीत पाए। इस प्रकार, आदित्य मल्होत्रा की टीम को कुल 5 सदस्यों की बढ़त से बहुमत मिला।
चुनाव की मतगणना रविवार सुबह से शुरू हुई थी। सभी सदस्यों की वोटिंग के बाद मतों की गिनती की गई। अंततः टीम आदित्य मल्होत्रा ने निर्णायक बढ़त के साथ जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम सामने आते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और विजेता टीम के सदस्यों का जोरदार स्वागत किया गया।


 

Tags - FJCCIElections2025 TeamAdityaMalhotra BusinessLeadership ChamberOfCommerce TradeWins AdityaMalhotraVictory FJCCIResults JharkhandBusiness ChamberElection2025 BusinessCommunity