logo

सहायक आचार्य के पोस्टिंग को लेकर शिक्षक नाराज, SOP से पोस्टिंग की मांग; महिलाओं ने बताई पीड़ा

posting.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची में सहायक आचार्यों की नियुक्ति के बाद अब पोस्टिंग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नवनियुक्त शिक्षकों ने जिला प्रशासन पर मनमानी और बिना किसी SOP (नियम) के पोस्टिंग करने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को 100 से अधिक शिक्षक अपनी शिकायतों के साथ रांची डीसी कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों का कहना है कि प्रशासन ने पोस्टिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती, जिससे योग्य शिक्षकों के साथ अन्याय हुआ है।
शिक्षकों की सबसे बड़ी नाराजगी महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों को लेकर है। आरोप है कि महिला सुरक्षा और शारीरिक अक्षमता का ध्यान रखे बिना उन्हें घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर भेज दिया गया है। शिक्षकों ने बताया कि कई लोगों को बुढ़मू से तमाड़ और कांके से लापुंग जैसे दूरदराज के इलाकों में पोस्टिंग दी गई है, जिससे ड्यूटी करना उनके लिए बेहद मुश्किल हो गया है।
नाराज शिक्षकों के मुताबिक, 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में नियुक्ति पत्र तो मिल गया लेकिन अब प्रशासन की गलत नीतियों के कारण उन्हें मानसिक परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने मांग की है कि गृह प्रखंड या आसपास के क्षेत्रों में पोस्टिंग के नियमों का पालन हो और दिव्यांगों एवं महिलाओं को नजदीकी स्कूलों में पोस्टिंग दी जाए।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar ranchi news ranchi khabar ranchi update ranchi latest news Assistant Teachers Assistant Teachers posting