logo

Ranchi : 3D वीआर बॉक्स के जरिए पढ़ रहे हैं सरकारी स्कूलों के बच्चे, स्मार्ट क्लास की हुई शुरुआत

school11.jpg

रांची: 

राजधानी रांची के 4 स्कूलों में वीआर बॉक्स के जरिए पढ़ाया जा रहा है। बच्चे भी इस अत्याधुनिक तकनीक से पढ़ने का मजा उठा रहे हैं। गौरतलब है कि प्रत्येक स्कूल को 20 वीआर बॉक्स दिया गया है। जानकारी मिली है कि आने वाले दिनों में रांची के सभी 18 प्रखंडों में सरकारी स्कूलों में ऐसी व्यवस्था की जाएगी। ये ग्रामीण इलाकों में सरकारी स्कूलों को स्मार्ट बनाने कि दिशा में किया गया सराहनीय पहल है। जिला प्रशासन ने इसकी पहल की है। 

वीआर-बॉक्स के जरिए हो रही है पढ़ाई
बता दें कि रांची के 4 स्कूलों में वीआर बॉक्स से पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। यहां रोजाना बच्चे 3डी क्लासेज के जरिये मॉडर्न शिक्षा का लाभ उठा रहे हैं। अभी शुरुआती चरण में बच्चों को पर्यावरण और विज्ञान विषय पढ़ाया जा रहा है। 3डी क्लास के जरिये बच्चे जल्दी सीख रहे हैं। बच्चों को विजुअल के माध्यम से पाठ की जानकारी दी जा रही है। वीआर बॉक्स के जरिए स्कूली बच्चों को ऑडियो और विजुअल माध्यम से सीखने का मौका मिल रहा है जो आकर्षक है। 

4 स्कूलों को 20-20 वीआर बॉक्स मिला है
गौरतलब है कि प्रत्येक स्कूल को फिलहाल 20 वीआर बॉक्स उपलब्ध कराया गया है। प्रत्येक छात्र का सेशन आधे घंटे का होता है। इसके जरिए शुरुआती चरण में साइंस सब्जेक्ट पढ़ाया जाता है। संस्कारा नाम की संस्था को फिलहाल ये जिम्मेदारी दी गई है।