द फॉलोअप, रांची
राज्य के नव नियुक्त सूचना आयुक्तों को एक जुलाई को राजभवन में शपथ दिलायी जाएगी। राज्य सरकार ने आधिकारिक रूप से लोक भवन को इसकी जानकारी दी है। साथ ही तैयारी करने का सुझाव भी दिया है। एक जुलाई को दिन के 11.30 बजे से लोक भवन के दरबार हॉल में नव नियुक्त चारों सूचना आयुक्तों को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शपथ दिलाएंगे। मालूम हो कि पिछले दिनों राज्यपाल द्वारा सूचना आयुक्तों के पैनल पर स्वीकृति दिए जाने के बाद कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी कर चुका है। उनमें अनुज कुमार सिन्हा, अमूल्य नीरज खलखो, शिवपूजन पाठक और तनुज खत्री का नाम शामिल हैं।
