द फॉलोअप डेस्क:
रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में रविवार को आजसू बुद्धिजीवी मंच के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस बाबत मंच के महासचिव डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता ने कहा कि 1 सितंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह सह सम्मान समारोह में पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में सभी नवनियुक्त पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे। साथ ही विधानसभा चुनाव में सभी पदाधिकारी पार्टी के प्रति अपना योगदान सुनिश्चित करें इसे लेकर भी चर्चा की जाएगी। बुद्धिजीवी मंच के सभी पदाधिकारी पार्टी की ओर से दी गयी सभी जिम्मेदारियों का दृढ़ निश्चय के साथ निर्वहन करेंगे।
