logo

पाकुड़ में महिला की संदिग्ध मौत हत्या में बदली, पति गिरफ्तार, कुल 5 पर केस दर्ज

sdtfunsdr6.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के थानापाड़ा मोहल्ले में हुई बिंजु देवी की संदिग्ध मौत अब हत्या में बदल गई है। पुलिस ने मृतका के पति आकाश कुमार साह समेत पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं।
मृतका के भाई माखनलाल साहा ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2021 में बिंजु की शादी आकाश कुमार साह से हुई थी। शादी में परिवार की ओर से करीब आठ लाख रुपये उपहार स्वरूप दिए गए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष दहेज के लिए बिंजु को प्रताड़ित करता था। पति, सास-ससुर, जेठ और ननद के व्यवहार से वह परेशान रहती थी। माखनलाल के मुताबिक, 12 अक्टूबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे ससुराल से फोन आया कि बिंजु बीमार है। जब परिजन पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि बिंजु घर के आंगन में मृत पड़ी है। गले पर चोट के निशान थे और उन पर पाउडर लगाया गया था। परिजनों का आरोप है कि पहले उसकी हत्या की गई और बाद में इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पाकुड़ से फोरेंसिक टीम बुलाई। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान एसआई सुकल मरांडी और एएसआई किशोर कुमार टुडू भी मौजूद थे। सिविल सर्जन के निर्देश पर चार डॉक्टरों की टीम गठित कर मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति आकाश कुमार साह, ससुर राजेंद्र साह, सास सुनीता देवी, जेठ रविरंजन साह और ननद राधिका गुप्ता को आरोपी बनाया गया है। मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



 

Tags - latest Pakur Firayalal School updates latest Pakur Pakur updates latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest Firayalal School Updates latest updates Pakur Pakur in Hindi latest updates Firayalal School Updates in Hindi latest updates Fi