logo

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग को लेकर आज धरना में बैठेंगे निलंबित कार्यकर्ता

ALOK2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड कांग्रेस में गुटबाजी इन दिनों चरम पर है। अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निलंबित पूर्व प्रदेश महासचिव राजेश गुप्ता, आलोक दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, रमेश उरांव जैसे कई नेता आज बापू वाटिका के सामने धरना देने वाले हैं। इस धरना के जरिए वह प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग करेंगे। पार्टी से नाराज नेताओं ने धरना के लिए जो बैनर बनवाया है उसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राज्य के वित्त मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव की तस्वीर भी बैनर में है।

आलोक दुबे ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी किसी की जागीर नहीं है। यह विचारों की अभिव्यक्ति और सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के द्वारा प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने सिर्फ अपनी चरण वंदना करवाई है। पार्टी के समर्पित नेताओं को नजरअंदाज किया जाता है। दोनों का हर निर्णय विवादित होता है। उन्होंने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी ने पार्टी को जोड़ने के लिए 4 हजार किलीमीटर पैदल चलकर यात्रा की है। तो वहीं झारखंड में पार्टी को तोड़ने और कमजोर करने की साजिश चल रही है। आज के धरना को लेकर प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा है कि जिन पर अनुशासनहीनता को लेकर कार्रवाई हो चुकी है वह कुछ भी करे। उसपर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। वह कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT