द फॉलोअप डेस्क
सुषमा बड़ाईक गोलीकांड मामले में पूर्व आईपीएस पी नटराजन समेत आधा दर्जन लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है। जिसमें दानिश रिजवान, नाजिर, सुनील बादल, नीरज सिन्हा और अजय कच्छप का नाम शामिल है। सुषमा बड़ाईक के भाई सिकंदर बड़ाईक के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस दौरान उसने पुलिस को बताया कि गोलीकांड की घटना में इन्हीं लोगों की भूमिका है। हालांकि, पुलिस बारिकी के साथ तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है। बयान में जिस संदिग्ध नीरज सिन्हा का नाम आया है, उसके खिलाफ सुषमाम की बहन ने रेप के आरोप में पुंदाग थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज मामले के मुताबिक जुलाई 2021 में नीरज पर पैसे लौटाने के नाम पर जबरदस्ती दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप है। वहीं मामले की जांच में इसे सत्य पाया गया। पुलिस इस मामले में आरोपी नीरज को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी। वहीं, अब सुषमा बड़ाईक गोलीकांड मामले में नीरज का नाम सामने आया तो पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
म्यूटेशन के नाम पर ठगी और रेप का आरोप
सुषमा बड़ाईक की बहन माया देवी ने पुंदाग थाना में नीरज सिन्हा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने कहा कि नीरज सिन्हा का मेरे पति अभिषेक कुमार से पहले से जान पहचान थी। मेरे पति अभिषेक कुमार के नाम से खूंटी जिला के तोरपा में जमीन है। जिसका म्यूटेशन नहीं होने के कारण नीरज ने म्यूटेशन करवाने की बात कही थी। जिसमें एक लाख रूपये का खर्च बताया था। इसी सिलसिले में नीरज सिन्हा घर आने जाने लगा। म्यूटेशन के लिए उसे करीब एक लाख रूपये दे दिया गया। इसी दौरान उसकी नीयत मेरे ऊपर खराब हो गई। नीरज सिंन्हा बार बार यह कहने लगा कि मैं आपके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता हूं। वहीं, इस मामले की जानकारी पति को देने के बाद उन्होंने नीरज सिन्हा से कहा कि मुझे काम नहीं करवाना है, पैसे वापस कर दो। इस के बाद जुलाई 2021 में नीरज सिन्हा ने पैसे देने के नाम पर हेहल पहाड़ी के पास ले गया। जहां उसने उसके साथ रेप करने की कोशिश की। साथ ही उसने धमकी देते हुए कहा कि आपका आधा कपड़ा पहना हुआ फोटो ले चुका हूं। जिसे वायरल कर दूंगा। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से तकरीबन दो महीने तक चुप रही। इसी दौरान नीरज सिन्हा ने मेरा फोटो मेरी पहचान के बबलू दास को दिखा दिया। ताकि मैं पैसे वापस नहीं मांग सकूं। वहीं, इस मामले को लेकर पुंदाग थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया गया।