logo

Ranchi : पैसों की उगाही के लिए आजसू ने बनाया तीसरा मोर्चा, सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान से बवाल

bhatta.jpg

रांची: 

बीते दिनों आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की अगुवाई में झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा का गठन किया गया। इसमें कुल पांच विधायक शामिल हैं। सुदेश महतो के अलावा इसमें वरिष्ठ विधायक सरयू रॉय, लंबोदर महतो, कमलेश सिंह भी शामिल हैं। अब इस फ्रंट को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने तीखा बयान दिया है। 

आजसू को बताया अवसरवादी पार्टी
झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने झारखंड डेमोक्रेटिक फ्रंट को लेकर कहा कि आजसू अवसरवादी पार्टी है। ये हर 2 साल में पैसे ऐंठने के लिए कुछ ना कुछ करती रहती है। झारखंड लोकतांत्रिक गठबंधन का गठन भी इसलिए किया गया है। इस बीच, आजसू ने सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर आपत्ति जाहिर की है।

कहा कि सुप्रियो भट्टाचार्य का बयान ओछी राजनीति का परिचायक है। आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह ने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर झामुमो सत्ता में आई, उसे ही भूल गई। आजसू के कार्यकर्ता सड़क से सदन तक जनता की आवाज उठा रहे हैं। 

सुप्रियो के बयान पर आजसू की प्रतिक्रिया
आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह ने कहा कि सुप्रियो भट्टाचार्य बौखलाहट में इस प्रकार का बयान दे रहे हैं। बता दें कि 11 मार्च को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सुदेश महतो ने जानकारी दी कि उन्होंने 4 अन्य विधायकों के साथ मिलकर झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा का गठन किया है। सुदेश महतो ने कहा कि सदन में हमें बोलने का बहुत कम वक्त मिलता है। हम जनसरोकार से जुड़े मुद्दे नहीं उठा पाते। इसलिए ये मोर्चा बनाया गया है।