द फॉलोअप डेस्कः
आज कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत रांची आई हुई हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर हमला बोला है। सुप्रिया ने कहा है कि मोदीजी मुद्दे की बात नहीं करते। पहले चरण में मोदीजी गजनी बन गये। कहा कि मैं हिंदू मुस्लिम करूं तो मैं सार्वजनिक जीवन में नहीं रहूंगा। उन्होने अपना वजूद खत्म कर लिया। वे बेरोजगारी, महंगाई पर बात नहीं करते। गरीबी पर बात नहीं करते। पीएम कहते हैं कि क्या सब लोग गरीब हो जायें। हमने तय किया कि समाधान की बात करेंगे। हमने हफ्तर के कमरे में नहीं बनाया। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर की पदयात्रा की। किसान, श्रमिक, स्टूडेंट, महिलाओं से मिल। उनकी अपेक्षायें, उम्मीदों, समस्याओं को सुना। ये न्याय यात्रा उसी का फलसफा है। मणिपुर से मुंबई दूसरा सफर किया। वे 2 बार गये लेकिन प्रधानमंत्री नहीं गये। 12 महीने से मणिपुर जल रहा है। उन्होंने लोगों से मिलकर जाना कि उनकी तकलीफ क्या है।

किसान, श्रमिक, युवा, महिला न्याय की बात करते हैं। 45 साल में सर्वाधिक बेरोजगारी है। युवाओं को पकौड़ा तलने के लिए कह दिया। गैस और तेल महंगा हो गया। युवा पकौड़ा भी कैसे तलेगा। हम युवाओं को 30 लाख रिक्त पदों पर 15 अगस्त से नियुक्ति शुरू करेंगे। पहली नौकरी पक्की होगी। डिप्लोमा और डिग्रीधारी 1 साल का अप्रेंटिसशिप के लिए अप्लाई कर सकता है। पेपर लीक हो जाता है। 8 साल मेहनत करेत हैं। उम्र निकल जाती है। हम ऐसा कड़ा कानून बनाएंगे कि पेपर लीक करने वालों की हाड़ कांप जायेगा। ठेके पर नौकरी की गलत परंपरा शुरू हुई है। देश की रक्षा और सुरक्षा भी ठेके पर है। सियाचीन की ठंड से राजस्थान की गर्मी तक में देश की सुरक्षा में लगे जवानों को 4 साल की नौकरी का औचित्य क्या है। अग्निवीर योजना तत्काल खत्म होगी। पहले जैसी व्यवस्था बहाल होगी।

देश की आधी आबादी जूझ रही है। कमरतोड़ महंगाई से जूझ रही है। जीएसटी लगाकर गैर वाजिब टैक्स वसूला जा रहा है। मध्यम वर्गीय परिवार पढ़ाई नहीं रोकता लेकिन वो मुश्किल है। महिलायें ये झेल रही है। उन गरीबो महिलाओं को 1 लाख रुपया साल का देंगे महालक्ष्मी योजना के तहत। आधी आबादी को पूरा हक देने के लिए नई सरकारी नौकरियों में लड़कियों को 50 फीसदी आरक्षण देंगे। किसान वो है जो धरती का कलेजा फाड़कर फसल उगाता है। दिन रात एक करता है। फसल पर पानी पड़ता है. ओला पड़़ता है। आग लग जाती है। किसान नहीं थकता। दोबारा खेती करता है। किसानों की मांग है एमएसपी की। नरेंद्र मोदी एमएसपी मिलने की बात करते हैं। 700 किसान शहीद हो गये हक मांगते हुए। किसान जब दिल्ली आना चाहते थे तो कीले गाड़े गये। सड़क खुदवा दी गई।

हम किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी देंगे। बीज, कीटनाशक, उपकरण पर टैक्स नहीं लगेगा। किसानों का कर्जा माफ करेंगे। हमने पहले भी 72 हजार करोड़ कर्ज माफ किया। श्रमिक देश को बनाता है। उसके हाथों से देश की नींव पड़ती है। लेकिन उसकी इज्जत क्या है। इकोनॉमी वर्क्स के लिए सुरक्षा स्कीम लायेंगे। मनरेगा का मानदेय 400 रुपये करने जा रहे हैं। स्वास्थ्य क्रांति लायेंगे जिसमें 25 लाख रुपये तक की हेल्थ स्कीम लायेंगे। हिस्सेदारी न्याय। हम हिस्सेदारी की बात क्यों करते हैं। लोग नांक भौं क्यों सिकुड़ती है। दलित, आदिवासी, वंचित, पिछड़ा, गरीब है वो समाज के हाशिये पर पड़ा है। उनको मुख्यधारा में लायेंगे।
प्रधानमंत्री गिनती क्यों नहीं कराते। किस बात से डरते हैं। हम एक्सरे कराने की बात करते हैं। 2011 के बाद से जनगणना नहीं हुई। जातिगत जनगणना कराकर नीति निर्माण कराइये। नीति निर्माण आंकड़ों पर निर्धारण होना चाहिए नीति की। आर्थिक सामाजिक जनगणना जरूरी है। जल जंगल जमीन का जो अधिकार आदिवासियों को दिया उसका बेहतर कियान्वयन होना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्रांतिकारी ऐलान किया। 5 किलो अनाज के बदले खाद्य सुरक्षा अदिनियम के तहत 10 किलो अनाज देंगे। इसका मतलब साफ है। अनाज केवल गेंहूं और धान नहीं हो सकता। तेलांगना और कर्नाटक में हम ऐसा कर रहे हैं। हम सभी पौष्टिक अनाज मुहैया कराएंगे। ये चुनाव मुद्दों का चुनाव है। लोगों का चुनाव है। युवाओं की, महिलाओं, आदिवासियों, दलितों की बातें सुनी जायेगी या नहीं। चुनाव में जनता के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। मै फिर से दोहराती हूं कि सरकार बनते ही सरना धर्म कोड को तुरंत लागू करेंगे। लोगों को प्रतिनिधित्व मिलेगा। उनको हौसला मिलेगा कि केंद्र सरकार लोगों की बात सुनती है।
निर्वाचित मुख्यमत्री को जेल में डाला। षडंयत्र किया। जनता के साथ जो 10 साल अन्याय होगा। उसका हिसाब होगा।