logo

सुनील गावस्कर आज आ रहे झारखंड, इस कार्यक्रम में होंगे शामिल

ेहलगत1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर आज जमशेदपुर आने वाले हैं। वे बिष्टुपुर स्थित सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के कार्यक्रम में भाग लेने वाले हैं। दरअसल वह श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी भी हैं। आज वे अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चों की जांच समेत अन्य कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे। बता दें कि यह पूर्व क्रिकेटर पहले भी कई बार झारखंड आ चुके हैं। इससे पहले वह भारत और इंग्लैंड के बीच फरवरी में हुए टेस्ट मैच के सिलसिले में आए हुए थे। उस वक्त वे अपने दिव्यांग फैंस से मुलाकात भी की थी। 

अब तक 30 हजार बच्चों का इलाज हो गया
जानकारी के मुताबिक बिना बिल काउंटर वाले इस अस्पताल ने 10 साल में 30 हजार बच्चों को नया जीवन दिया है। जन्मजात दिल की बीमारी से ग्रसित बच्चों का अस्पताल के चार सेंटरों में निःशुल्क ऑपरेशन हो रहा है। 2014 में अस्पताल ने पीडियाट्रिक कार्डियक सर्जरी की शुरुआत की थी। 2022 में जमशेदपुर में अस्पताल खोला गया। यहां अबतक 13 हजार से अधिक बाह्य रोगियों का नेत्र इलाज, 15 हजार महिलाओं की जांच, 1400 आउटरीच स्क्रीनिंग और 630 से अधिक प्रसव निःशुल्क कराया गया है।

 

Tags - Sunil Gavaskar Cricketer Sunil Gavaskar Jharkhand Sunil Gavaskar