logo

सुखदेव भगत का एआईसीसी में बढ़ा कद,छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी बनाए गए

सुखदेव भगत का एआईसीसी में बढ़ा कद,छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी बनाए गए

द फॉलोअप, रांची

लोहरदगा से सांसद सुखदेव भगत को कांग्रेस ने छ्त्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाया है। सुखदेव भगत को यह जिम्मेदारी दिए जाने से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में उनकी पकड़ और कद बढ़ने की बात कही जा रही है। मालूम हो कि तेज तर्रार सुखदेव भगत पहले झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं। इस बार उन्होंने लोहरदगा से चुनाव जीत कर अपनी पकड़ और मजबूती को पहले ही साबित कर चुके थे। जानकारों का कहना है कि एसटी समुदाय से आने वाले सुखदेव भगत को पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के बारे में विशेष जानकारी और समझ रखने के कारण ही कांग्रेस ने उन्हें वहां का प्रभारी बनायाहै।

Tags - MP Sukhdev Bhagat Congress In-charge for Chhattisgarh