रांची
रांची जिला के रातू प्रखंड में झारखंड के दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह विधायक स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। झारखंड अल्पसंख्यक महासभा के बैनर तले आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता एवं झारखंड अल्पसंख्यक महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष रिजवान क्रांतिकारी, संगठन के सचिव शमीम बधिहार सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके असमय निधन को झारखंड की राजनीति और झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

सभी की आंखें नम हो गईं
श्रद्धांजलि सभा में उनके विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए सभी की आंखें नम हो गईं। वक्ताओं ने कहा कि व्यक्ति भले ही इस दुनिया से चला जाता है, लेकिन उसके विचार, संघर्ष और समाज के लिए किए गए कार्य हमेशा जीवित रहते हैं। स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी का जाना केवल झारखंड मुक्ति मोर्चा ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक बड़ी क्षति है। उनकी स्मृतियां और उनके विचार हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।
.jpeg)
हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें