द फॉलोअप डेस्क
हेमंत सरकार झारखंड को सामाजिक और राजनीतिक रूप से कमजोर और आर्थिक रूप से खोखला बना रही है। मुख्यमंत्री और जितने दिन गद्दी पर रहेंगे, राज्य का नुकसान ही होगा। इसलिए सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का समय है। यह बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रांची में आयोजित सामाजिक न्याय मार्च में कही। दरअसल 7 सूत्री मांग को लेकर आजसू ने गुरुवार को राजव्यापी सामाजिक न्याय मार्च निकाली। इसके तहत सभी जिला मुख्यालयों में आजसू पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालकर डीसी को मांग पत्र सौंपी। इस क्रम में रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका से यह मार्च निकाली गई। जिसमें सुदेश कुमार महतो भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि झारखंडी समाज के सामाजिक मुद्दों, खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति, जातीय जनगणना एवं पिछड़ों को आबादी अनुसार आरक्षण, पूर्व में जो जातियां अनुसूचित जनजाति की सूची में थी, उन्हें पुनः अनुसूचित जनजाति में शामिल करना, सरना धर्म कोड पर कोई नितिगत निर्णय नहीं ले पा रही है। सरकार ने जनादेश का अपमान किया है, जनता उसका बदला लेगी। सरकार जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी है। सवा तीन साल में इस सरकार ने कायदे से एक भी वादे पूरे नहीं किए।

अधिकारियों के चयन में दक्षता नहीं, लूट को बनाया मानक
सुदेश ने कहा कि हेमंत सरकार ने अधिकारियों के चयन में दक्षता नहीं लूट को मानक बनाया है। लूट पर दबिश पड़ते ही सरकार को खतियान और ओबीसी आरक्षण की याद आई और फिर आरक्षण, नियोजन नीति को अपना पॉलीटिकल एजेंडा बनाने की कोशिश की। इसके बाद भी झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने 1932 खतियान आधारित/अंतिम सर्वे पर स्थानीय व नियोजन नीति की मांग की हेमंत सोरेन ने 2023 की स्थानीय नीति थोप दी।

राजधानी में चल रही दिनदहाड़े गोलियां
सरकार पर निशाना साधते हुए सुदेश ने कहा कि राज्य में लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अपराध बेतहाशा बढ़े हैं। राजधानी रांची में दिनदहाड़े गोलियां चल रही। जो अफसर ज्यादा लूट मचायेगा उसे मनचाही और क्रीम पोस्टिंग मिलेगी। दक्ष और काबिल अफसरों को किनारे रखने का रिवाज है। प्राकृतिक और खनिज संपदा के संरक्षण की दुहाई देने वाला झामुमो सरकार के संरक्षण में सबसे ज्यादा इन संसाधनों की लूट हो रही है। उन्होंने हेमंत सरकार से मांग की है कि जिस प्रकार सत्ता में आने के बाद झारखंड की वित्तीय स्थिति पर एकश्वेत-पत्र जारी किया था। अब सरकार के तीन साल पूरे होने पर वर्तमान वित्तीय स्थिति पर भी श्वेत-पत्र जारी करें।

इन मांगों को लेकर निकली सामाजिक न्याय मार्च
• खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति लागू करो
• जातीय जनगणना एवं पिछड़ों को आबादी अनुसार आरक्षण सुनिश्चित करो
• पूर्व में जो जातियां अनुसूचित जनजाति की सूची में थी, उन्हें पुनः अनुसूचित जनजाति में शामिल करो
• सरना धर्म कोड लागू करो
• बेरोजगारों को रोज़गार दो
• झारखंड के संसाधनों की लूट बंद करो
• झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान दो

कल अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी
आजसू पार्टी कल 14 अप्रैल को पूरे राज्य में डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती मनाएगी। वहीं, इधर रांची में निकाले गए न्याय मार्च में मुख्य रूप से केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता, जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, उपाध्यक्ष बीणा चौधरी, हटिया विधानसभा प्रभारी भरत काशी, खिजरी विधानसभा प्रभारी, प्रकाश लकड़ा, राजेंद्र शाही मुंडा, पार्वती देवी, सरिता देवी, विजय मानकी, रामदुर्लभ सिंह मुंडा, सुकरा सिंह मुंडा, संजय सिद्धार्थ, संजय महतो, गौतम साहू, बनमाली मंडल, पारस उरांव, हकिम अंसारी, विरंद्र तिवारी, किशोर महतो, रामजीत गंझू, मुजिबुल अंसारी, ज्ञान सिन्हा, वीणा देवी, सीमा सिंह, हरिश सिंह, आशुतोष गोश्वामी, सुनिल यादव, रमेश गुप्ता, ओम वर्मा, नितीश सिंह, नीरज वर्मा, प्रभा देवी, कमलू, फुलकुमारी देवी, दिगम्बर महतो, सूरज मिश्रा, नईम अंसारी सहित हजारों की संख्या में नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT