logo

लोहरदगा जिला के पार्टी पदाधिकारियों संग सुदेश महतो ने की बैठक, संयोजक मंडल का हुआ गठन

a2818.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

लोहरदगा जिला अंतर्गत केंद्रीय, जिला और अनुषंगी इकाई के पदाधिकारियों के साथ आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने अपने कांके रोड, रांची स्थित आवासीय कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित कर संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए काम करें सभी पदाधिकारी। 

लोहरदगा में सांगठनिक स्थिति की समीक्षा
इस बैठक में सुदेश महतो ने लोहरदगा विधानसभा में सांगठनिक स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संगठन के विस्तार तथा संगठन को गति देने और चूल्हा प्रमुख शपथ ग्रहण समारोह व युवा सम्मेलन जैसे पार्टी के भावी कार्यक्रमों को लेकर एक संजयोक मंडली का गठन किया। सुदेश महतो ने संयोजक मंडली के सदस्यों को निश्चित अवधि के अंदर भावी कार्यक्रमों को व्यापक रूप में सफल बनाने की तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। संयोजक मंडली संगठन विस्तार के साथ ही चूल्हा प्रमुख, ग्राम व पंचायत प्रभारी, जिला और केंद्रीय पदाधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने का भी काम करेगा। 

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने की शिरकत
बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत एवं लोहरदगा प्रभारी नीरू शांति भगत उपस्थित रहे। मुख्य संयोजक कवलजीत, संयोजक सूरज अग्रवाल, गुड्डू शाहदेव, अरविंद यादव, विश्वनाथ उरांव, राजू गुप्ता, अंजू देवी, शाहिद अंसारी, विनोद उरांव, अनिता देवी, ओम भारती, जहांगीर, देवेंद्र साहू, आसिफ इकबाल, महेंद्र महतो, परमेश्वर भगत, विलियम कुजूर, बब्लू महतो, विजय उरांव, मनीष शाहदेव, सरस्वती देवी।

Tags - AJSU PartyJharkhand NewsSudesh MahtoRanchi