logo

सिरमटोली फ्लाईओवर पर स्टंट करते युवक पर संज्ञान लेते हुए मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा, "SP साहब इनसे पूछा जाए जीवन अनमोल है या जलवा?"

deepak_birua2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 5 जून को सिरमटोली फ्लाईओवर, जिसे अब बाबा कार्तिक उरांव फ्लाईओवर नाम दिया गया है, का उद्घाटन किया। लेकिन उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद फ्लाईओवर पर एक लड़के का स्टंट करते हुए वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा था। युवक इसी नए फ्लाईओवर पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा था। इस वायरल वीडियो को परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रशासन को इसपर संज्ञान लेने को कहा है। 

अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, "रांची ट्रैफिक पुलिस इस होनहार बालक को चिन्हित कर इन्हें परिवहन नियम बताएं एवं अविलंब कार्यवाही करें,यह लोग हुनर नहीं हुड़दंग करने वाले है। रांची पुलिस इनसे पूछा जाए की जीवन अनमोल है या जलवा?" उन्होंने अपने पोस्ट में रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी टैग किया है। ऐसे में रांची ट्रैफिक पुलिस वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान में जुटी है और उन्हें ट्रैफिक नियमों की जानकारी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर दी जाएगी। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा है।
 

 

 

Tags - Siramtoli Flyover Stunt Viral Video Siramtoli Flyover Stunt Video Stunt Viral video Minister Deepak Birua on Flyover Stunt Video Flyover Stunt Video Flyover Stunt Video News latest Jharkhand Updates latest Updates jharkhand Stunt Viral video Vira