logo

रांची में टेंडर हार्ट की छात्राओं ने वीर जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन

WhatsApp_Image_2026-08-25_at_3_13_45_PM.jpeg

रांची
टेंडर हार्ट स्कूल की छात्राओं ने सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर, कोबरा बटालियन और झारखंड जगुआर के 100 से अधिक जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई हस्तनिर्मित राखियां जवानों की कलाइयों पर बांधीं। राखियों में जवानों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और आत्मीयता का भाव नजर आया। छात्राओं के इस निश्छल स्नेह से जवान भी भावुक हो उठे।
सीमाओं पर तैनात जवानों के लिए भेजीं 5 हजार से अधिक राखियां
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टेंडर हार्ट स्कूल के चेयरमैन सुधीर तिवारी ने कहा कि हाल ही में विद्यालय की छात्राओं ने देश की सीमाओं पर तैनात सेना के जवानों के लिए पांच हजार से अधिक राखियां भेजी हैं। उन्होंने कहा कि टेंडर हार्ट परिवार के लिए राष्ट्रसेवा किसी एक अवसर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह निरंतर जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी टेंडर हार्ट परिवार देश और समाज के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन में इसी तरह अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।
छात्राओं ने जवानों के प्रति जताया सम्मान
रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना व्यक्त की। जवानों ने भी छात्राओं के स्नेह को आत्मीयता के साथ स्वीकार किया। कार्यक्रम ने देश की सुरक्षा में तैनात जवानों और छात्राओं के बीच भावनात्मक जुड़ाव का संदेश दिया।
शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं रहीं मौजूद
कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय की उप प्राचार्या शिवांगी शुक्ला ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या उषा किरण झा, निदेशक जे. मोहंती, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

Tags - Ranchi News Raksha Bandhan Tender Heart School CRPF Jharkhand Jaguar