logo

स्थानीय नीति के विरोध में 10-11 जून को स्टूडेंट यूनियन ने झारखंड बंद का किया एलान

0131.jpg

द फॉलोअप डेस्क

स्थानीय नीति के विरोध में स्टेट स्टूडेंट यूनियन ने 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान किया है। गुरुवार रांची के मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 10 मई ये नेका 11 जून तक 31 दिवसीय आंदोलन चार चरणों में आयोजित किया गया। 10 से 25 मई तक झारखंड के सभी 81 विधायकों व 14 सांसदों से 60-40 के हकमार नीति के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। चौथे चरण में 9 जून को मशाल जुलूस और 10-11 जून को झारखंड बंद किया जाएगा।

विभिन्न संगठनों का मिल रहा समर्थन

स्टूडेंट यूनियन के देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि इस नियोजन नीति का कई छात्र संगठन भी विरोध कर रहे हैं। इस अभियान में वे भी साथ दे रहे हैं। विभिन्न आदिवासी मूलवासी, सामाजिक व छात्र संगठनों का समर्थन भी प्राप्त है। इस बंद की सूचना झारखंड के डीजीपी को भी यूनियन की ओर से दी गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N