logo

बंगाल की खाड़ी में तैयार हो रहा तूफान, फिर बदलेगा झारखंड का मौसम; होगी मूसलाधार बारिश 

सहेतो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड का मौसम फिर बदल सकता है। दो दिन तक फिर से झारखंड में बारिश की संभावना बन रही है। दरअसल बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र बीते दिन सोमवार को और मजबूत हो गया। मौसम विभाग ने कहा है कि 23 अक्टूबर तक इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की पूरी संभावना है। यह तूफान ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप के बीच से गुजरेगा। 


कई राज्यों में मूसलाधार बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मौसम की यह प्रणाली अपनी गति जारी रखते हुए 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह के समय एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार कर सकती है। इस दौरान ओडिशा समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना है।


झारखंड में मौसम बदलाव की संभवना 
बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में बनने वाले चक्रवाती तूफान के कारण पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अलावा झारखंड के मौसम में भी बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी रांची समेत कई और जिलों में 23 अक्टूबर से मौसम में बदलाव नजर आएगा। विभाग ने कहा है कि कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में 24 और 25 अक्टूबर को बारिश पूरी संभावना है। तेज बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आएगी। 
 

Tags - Jharkhand Weather Jharkhand Weather Rain in Jharkhand Bay of Bengal Storm Cyclonic Storm Jharkhand Weather Update