द फॉलोअप डेस्कः
रांची के भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में चार ऑस्ट्रेलियन एमू और एक मगरमच्छ की मौत से हड़कंप मच गया है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है लेकिन बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है। वहीं जू के निदेशक जब्बार सिंह ने बर्ड फ्लू से मौत की बातों को इनकार किया है। जानकारी के अनुसार, जू में कुल 19 एमू थे जिसमें चार की मौत हो गई। वहीं मगरमच्छ की भी मौत हो गई है, वो 45 वर्ष का था। पांचों की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।