logo

जामताड़ा : डॉ. इरफान अंसारी ने पंडित रघुनाथ मुर्मू की मूर्ति का किया अनावरण

IRFAN25.jpg

द फॉलोअप डेस्क

ओलचिकी के भाषा के जन्मदाता पंडित रघुनाथ मुरमू की मूर्ति का अनावरण जामताड़ा के सहरडाल आदिवासी चौक मोंगलापाड़ा में शनिवार को विधायक इरफान अंसरी ने किया। इस दौरान उन्होंने पंडित मुर्मू की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। साथ ही कहा कि उनकी मूर्ति स्थापित कर मूर्ति का अनावरण कर काफी गौरवान्वित महसूस हो रहा हूं। उन्होंने बताया कि भाषा को बनाए रखने और बढ़ावा देने के लिए एक अलग लिपि की जरूरत को देखते हुए उन्होंने ओलचिकी लिपि का विकास किया। उनके द्वारा किया गया यह कार्य कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि अगर आप अपनी भाषा संस्कृति लिपी और धर्म भूल जाएंगे तो आप का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा।

जामताड़ा शिक्षित हो और हर क्षेत्र में राज्य में अव्वल हो- विधायक

विधायक ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि पंडित रघुनाथ मुर्मू के आदर्शों को अपनाकर समाज के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएं। साथ ही कहा कि मैं लगातार आदिवासी समाज को आगे लाने के लिए हर संभव प्रयास करता रहता हूं। आज पूरे जामताड़ा में मैंने आदिवासियों को एक नई पहचान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सड़क स्वास्थ्य बिजली के बाद अब आदिवासियों के शिक्षा पर भी जोर देने का काम कर रहा हूं। वहीं, उन्होंने कहा कि मेरा एकमात्र लक्ष्य है कि हमारा जामताड़ा शिक्षित हो और हर क्षेत्र में राज्य में अव्वल हो। इस मौके पर संताली हीरो लखन सोरेन जगदीश मुर्मू शिवानंद मुर्मू प्यारीलाल मुर्मू सचिन मुर्मू रविनाथ सोरेन दयावती मुर्मू राजेश टुडू दासू टूडू देवाशीष मरांडी सुखदेव हंसदा परिमल मंडल जियाराम हांसदा निशापति हांसदा विनोद छतरी सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT