logo

झारखंड में 9 लोकसभा सीट पर NDA की जीत में OBC मोर्चा की रही महत्वपूर्ण भूमिका

सगूीो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
एनडीए के 9 लोकसभा क्षेत्रों में एनडीए की जीत और पांच लोकसभा क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने में प्रदेश ओबीसी मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पिछले दो महीनों से भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव के नेतृत्व में पिछड़ा जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं मंडल के कार्यकर्ताओं ने पंचायत और बूथ स्तर पर प्रवास करके राज्य के 81 विधानसभा क्षेत्रों में सामाजिक सम्मेलन, सामाजिक बैठक, युवा संवाद, नुक्कड़ सभा, डोर टू डोर पर्चा वितरण, छात्रावास जनसंपर्क, प्रेस कांफ्रेंस, सोशल मीडिया आदि माध्यम से नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पिछले 10 वर्षों में पिछड़ों के हित में चल रही योजनाओं, कार्यो एवं विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में विद्यार्थियों को दिये जा रहे आरक्षण के संदेश को शहरी एवं ग्रामीण मतदाताओं के बीच पहुंचाया। 


भाजपा ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण और झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के निर्देश पर ओबीसी मोर्चा ने विधानसभा स्तरीय बड़े सम्मेलनों के अलावा कार्यकर्ता छोटी-छोटी टोलियों में बंटकर लगभग 18 हज़ार से अधिक गांवों में पार्टी की विचारधारा और भारत सरकार की योजनाओं को पहुंचाया।


मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने स्वयं 90 दिनों में 14 लोकसभा में 11 और 81 में 53 विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास करके कार्यक्रमों को संबोधित किया साथ ही जिला, मंडल, शक्ति केंद्रों और बूथ की बैठकों में हिस्सा लिया। इनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर चंद्र प्रजापति, प्रदेश महामंत्री हरधर नारायण शाह, चौधरी महतो, प्रदेश मंत्री अजय शर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों ने भी लोकसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर खूब मेहनत की। इनलोगों ने नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं और भारत के विकास के संबंधित दूरदृष्टि एवं प्रयासों को पहुँचाया।


ओबीसी मोर्चा के अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में हुए कार्यक्रमों में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, राज्यसभा सांसदगण, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी सभी लोकसभा के प्रत्याशी, स्थानीय विधायकगण, पूर्व विधायकगण शामिल हुए। 


गौरतलब है कि 3 अप्रैल 2014 को प्रदेश कार्यालय रांची में भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष बैठक में मोर्चा ने घोषणा किया था कि लोकसभा चुनाव 2024 में मोर्चा अपनी शसक्त भूमिका निभाएगा। कार्यक्रमों की शुरुआत मार्च महीने से ही शुरू हो गई थी।

Tags - OBC Morcha BJP OBC Morcha BJP OBC Roll OBC Roll in Elections