logo

सिमडेगा : एसपी एम अर्शी को DIG पद में प्रोन्नति, झारखंड होमगार्ड और फायर सर्विस की मिली कमान

m_arshi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा जिले के पुलिस अधीक्षक एम अर्शी को DIG पद में प्रोन्नति दी गई है। पदोन्नति के उपरांत उन्हें DIG, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन, झारखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके कार्यकाल में जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रही तथा अपराध नियंत्रण और नक्सल विरोधी अभियानों में उल्लेखनीय सफलता मिली।
एसपी एम अर्शी के स्थानांतरण के साथ ही श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे को सिमडेगा का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वे भा.पु.से. (2015 बैच) के अधिकारी हैं और पूर्व में माननीय राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस), लोक भवन, झारखंड, रांची के पद पर कार्यरत थे। आदेशानुसार उन्हें अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, सिमडेगा के पद पर पदस्थापित किया गया है।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news simdega news simdega khabar simdega update