logo

घाटशिला उपचुनाव : प्रत्याशी के नाम की घोषणा के पहले सोमेश सोरेन ने खरीदा नामांकन पर्चा

rs7ue.jpg

द फॉलोअप डेस्क
घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए भले ही झारखंड मुक्ति मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा अभी तक नहीं की है, लेकिन उपचुनाव के मद्देनजर गजट नोटिफिकेशन के पहले दिन स्व. रामदास सोरेन के बड़े बेटे सोमेश चंद्र सोरेन ने अपने नाम निर्देशन प्रपत्र की खरीद कर ली है। हालांकि अबतक झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से अपने प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन, इससे पूर्व ही सोमेश चंद्र सोरेन ने नामांकन प्रपत्र की खरीद कर अपने चुनाव लड़ने और पिता के उतराधिकार को संभालने की प्रबल इच्छा जाहिर कर दी है। दरअसल, झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से अपने प्रत्याशी के नाम पर अंतिम मुहर लगाने को लेकर आगामी 15 अक्टूबर को रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन में मुख्यमंत्री और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में केंद्रीय समिति की एक बैठक बुलाई गई है। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में केंद्रीय समिति के साथ स्व. रामदास सोरेन के परिवार, घाटशिला और पूर्वी सिंहभूम जिले के वरिष्ठ झामुमो नेताओं को भी शामिल होना है। यहां सबकी रायशुमारी के बाद प्रत्याशी के नाम का पार्टी ऐलान करेगी। 



 

Tags - latest Somesh Soren Firayalal School updates latest Somesh Soren Somesh Soren updates latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest Firayalal School Updates latest updates Somesh Soren Somesh Soren in Hindi latest updates Firayalal School