logo

सत्याग्रह सभा में दिखी कांग्रेसियों की एकजुटता, लंबे समय बाद जिला स्तर की सभा में दिखी ऐसी भीड़

1289.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
राजधानी के पुराने विधानसभा मैदान में कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह सभा का समापन समारोह जारी है। सत्याग्रह कार्यक्रम में कांग्रेसियों की एकजुटता साफ नजर आई। जिला स्तर के सभा में लंबे समय के बाद ऐसे भीड़ नजर आई। भीड़ देखकर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे भी उत्साहित नजर आए। बताते चलें कि प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की व मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ सभा स्थल में पहुंचे। वहीं, खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने भी बड़ी संख्या में अपने समर्थकों की भीड़ जुटाकर अपना दमखम दिखाया। मालूम हो कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने और सूरत कोर्ट से उन्हें मोदी सरनेम केस में दो साल की सजा सुनाये जाने के बाद पार्टी में रोष था। देश भर में इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने सत्याग्रह सभा शुरू की थी। 1950 किमी की जय भारत सत्याग्रह यात्रा 4 अप्रैल को लोहरदगा से शुरू  की थी। जिसका समापन 16 हो रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्कीविधायक राजेश कच्छप और शिल्पी नेहा तिर्की सहित कई मंत्री व कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद कांग्रेस कोटे के मंत्री मौजूद हैं।

सरना धर्म कोर्ड को लेकर राष्ट्रपति से की जाए मुलाकात
कार्यक्रम के दौरान बंधु तिर्की ने सरना धर्म कोड को लेकर राष्ट्रपति से मुलाकात की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी इस संबंध में कहा कि मुलाकात करनी चाहिए। वहीं, उन्होंने राज्य में विस्थापन आयोग के गठन की भी मांग की।

पार्टी ने बाहर किया तो मर जाएगा मेरा वजूद
कांग्रेस के निलंबित विधायक राजेश कच्छप के बयान ने सबका ध्यान उनकी ओर खींचा। उन्होंने पार्टी के सामने कहा अगर मुझसे गलती हुई है तो मुझे माफ करें। पार्टी से अगर बाहर किया गया तो मेरा वजूद मर जायेगा। मैं पार्टी का सिपाही हूं। पार्टी अभिभावक है। अगर राह भटका हूं तो सही रास्ते पर मुझे लाएं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT