logo

13 अप्रैल को AJSU का सामाजिक न्याय मार्च, सरकार की नीतियों का किया जाएगा विरोध

NYAY.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आजसू पार्टी केंद्र के निर्देशानुसार 13 अप्रैल  को आजसू पार्टी कार्यालय सिमडेगा सामाजिक न्याय मार्च निकालेगा। यह मार्च कार्यालय से समाहरणालय तक किया जाएगा। यह यात्रा स्थानीय नीति, नियोजन नीति , अवैध उत्खनन, शिक्षा नीति, स्वस्थ्य नीति एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जाएगा। जिसमें आजसू पार्टी प्रखंड कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों, पंचायत कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों, ग्राम कमेटी के तमाम पदाधिकारियों एवं सदस्यों, बुद्धिजीवी मंच के तमाम पदाधिकारियों एवं सदस्यों, जिला कमेटी के तमाम पदाधिकारी जिला अध्यक्ष नगर एवं सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों, केंद्रीय कमेटी के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्यों, युवा मोर्चा के तमाम पदाधिकारियों एवं सदस्यों, महिला मोर्चा के तमाम पदाधिकारियों एवं सदस्या, चूल्हा प्रमुख, ग्राम प्रभारी, क्षेत्रीय प्रभारीयों को उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने अपील की है। उक्त जानकारी आजसू जिलाध्यक्ष सिमडेगा धुपेंद्र पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है।