logo

परिवमल नाथवाणी व विजय साईं रेड्डी समेत छह ने खरीदे नामांकन पत्र

WhatsApp_Image_2026-06-06_at_15_28_32.jpg


द फॉलोअप, रांची
झारखंड में होने जा रहे राज्यसभा चुनाव को लेकर अब तक छह लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है। उनमें अप्रत्याशित रूप से वाईएसआरसीपी (YSRCP) के पूर्व सांसद वी विजयसाईं रेड्डी और परिमल नाथवाणी का नाम शामिल है। नाथवाणी झारखंड से 2008 और2014 में राज्यसभा के सांसद भी रह चुके हैं। इसके अलावा रवि कुमार यादव, बैजनाथ राम, गौरव वल्लभ और प्रणव झा का नाम शामिल है। मालूम हो कि झामुमो ने बैजनाथ राम और कांग्रेस ने प्रणव झा को अपना अधिकृत प्रत्याशित घोषित किया है।


वी. विजयसाई रेड्डी चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं और पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के परिवार के ऑडिटर रहे हैं।  वे 2016 से आंध्र प्रदेश से वाईएसआरसीपी (YSRCP) के राज्यसभा सांसद रहे, और वाईएसआरसी संसदीय दल के नेता भी रहे हैं। वह वाणिज्य (Commerce) और परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। वाईएसआरसीपी की हार के बाद, उन्होंने हाल ही में सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया है। वह आंध्र प्रदेश में कथित शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में ईडी और एसआईटी की जांच के दायरे में भी रहे हैं। हालांकि रेड्डी किसके आश्वासन पर आए हैं, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। क्योंकि किसी भी प्रत्याशी को नामांकन दाखिल करने के लिए कम से कम 9 विधायकों का समर्थन चाहिए।