logo

हजारीबाग के डैम में डूबे 7 बच्चे, 5 के शव मिले; ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा 

hbagh.jpeg

हजारीबाग 

हजारीबाग से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। हजारीबाग शहर से लगे डैम में सात बच्चे डूब गये हैं। इनमें से पांच बच्चों के शव को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया है। डैम में डूबे बाकी बच्चों का पता नहीं चल पा रहा है। हादसा लोटवा डैम में हुआ है। मिली खबर के मुताबिक यहां हजारीबाग से डैम घूमने आये बच्चे नहाने के लिए डैम में उतरे थे। बता दें कि लोटवा डैम हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र में है। यह डैम नेशनल पार्क से लगा हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोटवा डैम में डूबने वाले बच्चों के नाम हैं- शिवसागर, (मटवारी), सुमीत कुमार, प्रवीण गोप (दिपूपढ़ा), रजनीश पांडेय (ओकनी), मंयक (मटवारी) औऱ ईशान सिंह (दिपूगढ़ा)।  इस बाबत स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने शेष बच्चों की सकुशल वापसी की कामना की है। 

दुमका में भी तालाब में डूबने से हो चुकी है बच्चे की मौत 

बता दें कि पिछले गुरुवार को दुमका के सरेयाहाट में भी एक बच्चे की मौत तालाब में डूबने से हो गयी थी। इस घटना के अनुसार चार साल सूरज कुमार कहीं से अपने घर की ओऱ जा रहा था। वो तालाब की मेड़ पर चल रहा था। इसी दौरान हल्की बारिश के कारण उसका पांव फिसला और वो तालाब में जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गयी थी। काफी देर के बाद  जब सूरज अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे ढूंढते हुए तालाब के पास पहुंचे। उनको बच्चे का शव तालाब में तैरता हुआ मिला।