logo

साहिबगंज के 6 एथलीट नेशनल स्कूल गेम्स में दिखाएंगे दम

साहिबगंज के 6 एथलीट नेशनल स्कूल गेम्स में दिखाएंगे दम

द फॉलोअप, साहिबगंज:

Sports News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में आयोजित होने वाली 70वीं नेशनल स्कूल गेम्स एथलेटिक्स अंडर-17 चैंपियनशिप (70th National School Games Athletics Under-17 Championship) में साहिबगंज के 6 खिलाड़ी झारखंड टीम (Jharkhand Team) का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (School Games Federation of India) एवं मध्यप्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 12 से 16 नवंबर तक इस चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए साहिबगंज स्थित सिद्धो-कान्हू स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र के 6 प्रशिक्षुओं का चयन किया गया है।

साहिबगंज जिले में गर्व और खुशी का माहौल 

इन खिलाड़ियों का चयन 3 और 4 अक्टूबर को रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम,होटवार (Birsa Munda Athletics Stadium) में आयोजित खेलो झारखंड राज्य स्तरीय एथलेटिक्स अंडर-17 प्रतियोगिता में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। सभी खिलाड़ी रांची से मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो चुके हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में साहिबगंज के सामू मरांडी 400 मीटर हर्डल्स, संतोष मुर्मू ट्रिपल जंप, जमादार केरई ऊंची कूद, जमशेद अंसारी 5000 मीटर पैदल चाल, पृथ्वी राज मंडल जेवलिन थ्रो तथा सानू कुमार यादव डिस्कस थ्रो एवं जेवलिन थ्रो स्पर्धा में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के कोच योगेश यादव ने कहा कि अंडर-17 वर्ग में एक साथ छह खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन होना साहिबगंज जिले के लिए गर्व और खुशी का विषय है।

पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं

सभी खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। उम्मीद है कि इस बार भी खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से जिले और झारखंड का नाम रोशन करेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि (Achievement) पर उपायुक्त दीपक कुमार दूबे, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक संजय कुमार दास, जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक उर्मिला हांसदा, एपीओ शबनम तबस्सुम, राजस्थान इंटर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ओम प्रकाश गुप्ता सहित जिले के खेलप्रेमियों एवं गणमान्य लोगों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की कामना की है।

Tags - Sahibganj News Sports News National School Games 2026 70th National School Games Athletics Championship Jharkhand Athletics Team School Games Federation of India Athletics Competition Jharkhand News Update