logo

पाकुड़ के सितेशनगर में खेत से दो शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

PAKUR_d.jpg

पाकुड़

पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सितेशनगर में एक खेत से दो व्यक्तियों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों मृतकों की पहचान 55 वर्षीय नूरुद्दीन शेख और 45 वर्षीय मोती शेख के रूप में हुई है, दोनों ही सितेशनगर के रहने वाले थे। इधर, सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, दोनों व्यक्ति शराब पीने के आदी थे और अक्सर साथ में खेत की ओर जाकर शराब का सेवन करते थे।

वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद

बताया जा रहा है कि दोनों शनिवार को करीब 11 बजे घर से निकले थे। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण अत्यधिक शराब का सेवन, नकली शराब या किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका लग रही है। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर छानबीन जारी है।

Tags - pakur double death case illicit liquor suspicion toxic substance death case police investigation ongoing two bodies recovered field incident