द फॉलोअप डेस्कः
भाजपा नेत्री और जामा से पूर्व विधायक सीता सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री रहते हेमंत सोरेन ने सबको ठगा है। वे शुक्रवार को पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने महिलाओं को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है, इसलिए वे मंईंयां सम्मान योजना लेकर आए हैं। क्या इस योजना से महंगाई के इस जमाने में पांच लोगों के परिवार का गुजारा हो जायेगा। वे किसे बेवकूफ बना रहे हैं। आनेवाले विधानसभा चुनावों में झामुमो को जोरदार झटका लगेगा। क्षेत्रीय पार्टियां अब नहीं बचेगी।
