logo

BJP ज्वाइन कर सकती हैं सीता सोरेन!

BJP ज्वाइन कर सकती हैं सीता सोरेन!

द फॉलोअप डेस्कः 
जामा विधायक सीता सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में कयासों का दौर शुरू हो गया है कि उनका रुख अब किस ओर होगा। जहां तक जानकारी है उसके मुताबिक सीता सोरेन भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर सकती हैं। हो सकता है एक से दो दिनों के अंदर ही वह बीजेपी ज्वाइन कर लें। हालांकि इस बारे में किसी तरह का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन जिस तरह से वह पार्टी से नाराज चल रही थीं वैसे में इसका पूरा अंदेशा है कि वह भाजपा ज्वाइन कर लें।

बीजेपी के दरवाजे खुले हैं

बीजेपी में सीता सोरेन के लिए दरवाजे खुले हैं। अब ऐसे में सीता सोरेन के ऊपर यह डिपेंड करता है कि वह बीजेपी का दामन थामेंगी या नहीं। हालांकि बीजेपे बांहे खोलकर उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं। क्योंकि इससे पहले भी देखा गया कि सिंहभूम से सांसद गीता कोड़ा ने जब इस्तीफा दिया तो वह कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हो गईं। इसलिए यह बात और पुख्ता होती नजर आ रही है कि सीता सोरेन सोरेन का रुख भी भाजपा की ओर हो। सीता का मानना है कि पार्टी सबको साथ लेकर नहीं चल रही है। वह ऐसा मानती हैं कि पार्टी के अंदर वह उपेक्षा का शिकार हो रही थीं। 


पार्टी के अंदर उपेक्षा का शिकार हो रहीं सीता
मालूम हो कि सीता सोरेन शिबू सोरेन की बड़ी बहू हैं। ऐसे में उनके इस्तीफे से संथाल परगना में एक बड़ा मैसेज जाएगा कि जब पार्टी की बड़ी बहू ही पार्टी को छोड़ रही हैं तो कहीं ना कहीं पार्टी के अंदर खाने में कुछ ना कुछ जरूर कमियां है। अब देखना होगा कि झामुमो इस डैमेज को कैसे कंट्रोल करती है। इस वक्त सबको साथ लेकर चलना झामुमो के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। घर का झगड़ा सुलझाना इस वक्त चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन के लिए चैलेंज होगा। जिस तरह से कल्पना सोरेन को बड़ी-बड़ी सभाओं में ले जाया जा रहा है। जिस तरह से उनको पार्टी लॉन्च कर रही है उन सारे चीजों को देखकर कहीं ना कहीं सीता सोरेन काफी दुखी हैं। वह चाहती थीं कि उनकी बेटी को पार्टी जगह दे और उसे भी इसी तरह से लॉन्च किया जाए। लेकिन सीता यह मानने लगीं है कि उनके परिवार को पार्टी के अंदर उपेक्षा झेलना पड़ा रहा है