द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा में जिले के पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने आज सभी थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग आयोजित की। इस बैठक में एसपी ने सभी थानों के लंबित मामलों की समीक्षा की और महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन सहित विभिन्न मुद्दों पर दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि बैठक के दौरान थानेवार मामलों की समीक्षा करते हुए केसों के निष्पादन और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में कई आवश्यक निर्देश जारी किए गए। विशेष रूप से संपत्ति से संबंधित मामलों पर भी उन्होंने निर्देश दिए।
महिला सुरक्षा पर विशेष चर्चा करते हुए एसपी ने थाने प्रभारियों को आवश्यक कदम उठाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही, ट्रैफिक नियंत्रण और अनुसंधान के मामलों पर भी सुझाव दिए गए। बैठक में अपराध नियंत्रण, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी, और एलआरपी जैसे अभियान को लेकर भी एसपी ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि इन निर्देशों का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
.jpeg)