logo

सिमडेगा में SIR अभियान शत-प्रतिशत पूरा, उपायुक्त कंचन सिंह ने टीम और जिलेवासियों को दी बधाई

simdega_kanchan_singh.jpg

सिमडेगा 
सिमडेगा जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो गया है। इस उपलब्धि पर उपायुक्त कंचन सिंह ने इसे पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बताते हुए प्रशासनिक टीम, बीएलओ, पर्यवेक्षकों, वॉलंटियर्स, कर्मियों, मीडिया और जिलेवासियों को बधाई दी।
उपायुक्त ने सभी का जताया आभार
उपायुक्त ने कहा कि यह सफलता जिला प्रशासन और आम नागरिकों के सामूहिक सहयोग, समर्पण और जिम्मेदारी का परिणाम है। सभी ने पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जिससे अभियान निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा हो सका। उन्होंने अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए जिलेवासियों का आभार जताया। साथ ही मीडिया की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि जन-जागरूकता बढ़ाने और सही जानकारी लोगों तक पहुंचाने में मीडिया ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उपायुक्त कंचन सिंह ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों और जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
 

Tags - Simdega SIR Campaign Election News Jharkhand News District Administration