logo

सिमडेगा पुलिस ने 94 गुम और चोरी हुए मोबाइल मालिकों को लौटाए

simdega_mobile_phone_recovery.jpg

सिमडेगा
सिमडेगा पुलिस ने 94 चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंप दिए. मोबाइल गुम होने के बाद वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे आज खुशी से खिल उठे, जब पुलिस ने उनके फोन लौटाए. बताया गया कि सिमडेगा के एसपी श्रीकांत एस. खोटरे के निर्देश पर चोरी और गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था. जिले के विभिन्न थानों में दर्ज शिकायतों के आधार पर पुलिस और गठित टीम ने लगातार प्रयास किए और तकनीकी सहायता का उपयोग करते हुए 94 मोबाइल फोन बरामद किए. पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में भरोसा बढ़ा है और अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर सभी ने राहत की सांस ली.

Tags - Simdega police 94 lost mobile phone 94 theft mobile phone mobile phone news latest Simdega Police news Simdega police news latest Simdega police Simdega pOlice recovered 94 lost phone Simdega police recovered 94 theft mobiles.