द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा में पुलिस की कार्यकुशलता और विधि व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए झारखंड सरकार ने सिमडेगा पुलिस को 15 नए वाहन प्रदान किए। आज डीसी कंचन सिंह और एसपी श्रीकांत एस खोटरे द्वारा सभी थाना प्रभारियों को इन नए वाहनों की चाभी सौंपी गईं। सिमडेगा पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी सिमडेगा ने स्वयं एक नए वाहन को चलाकर इसकी कार्यक्षमता और उपयोगिता का जायजा लिया।
.jpeg)
इसके बाद डीसी, एसपी और डीडीसी सवार होकर सभी नए वाहनों का काफिला फ्लैग मार्च के रूप में शहर में निकाला। इस दौरान पुलिस ने आगामी त्योहारों के दौरान जिले में शांति बनाए रखने का संदेश भी दिया। नए वाहनों से सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और विधि व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। एसपी सिमडेगा ने कहा कि इन वाहनों के आने से पुलिस के हर गतिविधि और नागरिक सुरक्षा में तेजी आएगी, जिससे जिले में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में और मजबूती आएगी।
.jpg)