logo

सिमडेगा पुलिस को अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, 155 किलो गांजा के साथ 4 गिरफ्तार

मपोोी4.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
सिमडेगा पुलिस को अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने 155 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अंतर्राज्यीय गिरोह द्वारा सिमडेगा के रास्ते भारी मात्रा में गांजा का परिवहन किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर चेकिंग एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमडेगा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। 


चेकिंग के क्रम में सफेद रंग का एक वाहन से 155 किलो गांजा बरामद किया गया। इस प्रकरण में संलिप्त चार व्यक्त्तियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ में सिमडेगा थाना में मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियो ने झारखंड, बिहार एवं अन्य राज्यों में गांजा की तस्करी करने की बात को स्वीकार किया है। 


गिरफ्तार अभियुक्तों में शशांक मिश्रा उर्फ राहुल, उदय प्रसाद मेहता, श्रधाकर नायक उर्फ साधु दादा उर्फ मुकेश, सुदाम मल्लिक शामिल हैं। इनके पास से पुलिस को 155 किलो गांजा मिले हैं। घटना में प्रयुक्त सफेद रंग का ईको स्पोर्टस वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Tags - Simdega news Simdega news Simdega recent news Simdega update Simdega police Simdega ganja smuggling