logo

सिमडेगा में नए अध्यक्ष और पार्षदों का भव्य स्वागत, विकास की नई शुरुआत

SIMDEGA_WELCOME.JPG

द फॉलोअप डेस्क 

सिमडेगा नगर परिषद चुनाव में जीत हासिल करने के बाद आज पहली बार सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ-साथ सभी वार्ड पार्षदों ने नगर परिषद कार्यालय का भ्रमण किया।

नगर उपाध्यक्ष ने कार्यालय का माथा टेककर प्रवेश किया, जबकि नगर अध्यक्ष ने हाथ मिलाकर प्रवेश किया। इस अवसर पर सभी ने मिलकर नगर के सर्वांगीण विकास, बेहतर व्यवस्थाओं और जनता की भलाई के लिए समर्पित प्रयास करने का संकल्प लिया। नगर परिषद ने इस स्वागत कार्यक्रम को सरल लेकिन प्रभावशाली ढंग से आयोजित किया।

Tags - Simdega Municipal Council election newly elected representatives Municipal Council office traditional welcome Municipal Council officials staff Mayor Deputy Mayor ward councilors office visit council tour civic administration