logo

सिमडेगा में अवैध शराब बनाने वाले दो लोग चढ़े पुलिस के हत्थे

simdega_wine.JPG

द फॉलोअप डेस्क 

अवैध शराब बनाने करने वाले दो लोगों को सिमडेगा पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार का जेल भेजा दिया है। वहीं मामले को लेकर सिमडेगा एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि सिमडेगा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि सरहुल और रामनवमी त्योहारों में अवैध शराब को खपाने के उद्वेश्य से बराहमूड भोक्ता टोली में अवैध तरीके से शराब बनाया जा रहा है। सूचना के आलोक में उत्पाद विभाग और सिमडेगा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी की गई।

छापामारी के दौरान भोक्ता टोली निवासी शीतल भोक्ता के घर से 10 लीटर शराब और 45 किलो जावा महुआ और अनीता देवी के घर से 12 लीटर शराब और 50 किलो जावा महुआ बरामद किया गया। पुलिस ने जावा महुआ को नष्ट करते हुए, अवैध तरीके से शराब बनाने वाले शीतल भोक्ता और अनीता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Tags - simdega police illegal liquor two arrested red handed jail sent sdpo baiju uraon secret information sp simdega sarhul festival ram navami illegal alcohol production