logo

सिमडेगा के आम्रपाली आम का लंदन निर्यात, DC कंचन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर पहली खेप को किया रवाना

WhatsApp_Image_2026-06-05_at_9_25_58_AM.jpeg

सिमडेगा
सिमडेगा जिले ने कृषि के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा है। यहां के किसानों द्वारा उगाए गए बेहतरीन आम्रपाली आम की पहली खेप को आज सीधे यूनाइटेड किंगडम (लंदन) के लिए रवाना किया गया है। अब सिमडेगा की आम्रपाली आम का लुप्त विदेश के लोग उठायेंगे। इस पहली खेप में कुल 1,322 किलोग्राम अच्छी क्वालिटी के आम भेजे गए हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन आमों को किसानों से ₹42 प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा गया है, जो लोकल मार्केट से काफी ज्यादा और फायदेमंद है।सिमडेगा से लंदन के लिए आम्रपाली आम की पहली निर्यात खेप रवाना
कोलकाता एयरपोर्ट पर हुए एक खास कार्यक्रम में सिमडेगा के आम्रपाली आम को हरी झंडी दिखाकर लंदन के लिए रवाना किया गया। यह पहली बार है जब यहां के आमों को विदेश भेजा जा रहा है। इस बड़े मौके पर सिमडेगा की DC कंचन सिंह वीडियो कॉल के जरिए जुड़ीं। उन्होंने कोलकाता में मौजूद अधिकारियों और आम उगाने वाली दो किसान कंपनियों की महिलाओं से सीधे बातचीत की। उन्होंने आमों की निर्यात प्रक्रिया, अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों और इससे किसानों को मिलने वाले सीधे वित्तीय लाभ की विस्तृत जानकारी ली। इस कार्यक्रम में JSLPS के डीपीएम और मनरेगा के परियोजना पदाधिकारी सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

झारखंड के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के खुले नए द्वार
इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए DC  कंचन सिंह ने कहा कि सिमडेगा के किसानों, विशेषकर महिला कृषक उत्पादक समूहों द्वारा उपजाए गए आम्रपाली आम का विदेश बाजार तक पहुंचना पूरे जिले के लिए बेहद गर्व की बात है। यह सफलता हमारे स्थानीय किसानों की कड़ी मेहनत और मिलकर किए गए प्रयासों का नतीजा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अच्छे दाम मिलने से न केवल किसानों की कमाई बढ़ेगी, बल्कि जिले की दूसरी फसलों के लिए भी विदेशों के रास्ते खुलेंगे। यह कदम झारखंड की खेती को पूरी दुनिया में पहचान दिलाने की दिशा में एक बहुत बड़ी शुरुआत है।

Tags - Simdega Amrapali Mango Agricultural Export JSLPS Jharkhand News