logo

नॉर्थ कर्णपुरा की खदानों से मिले 30 करोड़ साल पुराने जीवाश्म के संकेत

jha1254.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड स्थित नॉर्थ कर्णपुरा के कोयला खदानों से 30 करोड़ साल पुरानी जीवाश्म मिलने  का मामला सामने आया है। झारखंड की ओपन कास्ट कोयला खदानों द्वारा इस जीवाश्म को खोजा गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह जीवाश्म न तो इंसानों के समय का है और न ही डायनासोर के समय का।

वैज्ञानिकों ने बताया कि लगभग 28-30 करोड़ वर्ष पहले यह अस्तित्व में रहा होगा। बताते चलें कि इस जीवाश्म का अस्तित्व घने दलदली जंगलों और नदियों के जाल का प्रमाण झारखंड के नॉर्थ कर्णपुरा स्थित अशोका कोयला परियोजना की माइंस से मिले हैं। 

वहीं, खुदाई के बाद इसकी जांच बहु-विषयक शोध बीरबल साहनी जीवाश्म विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों के नेतृत्व में किया गया। यह संस्थान भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन स्वायत्त इकाई है।

Tags - North Karanpura coalfield Jharkhand fossil discovery 30 crore year old fossil Ashoka coal project mine open cast coal mine Jharkhand paleozoic era evidence ancient swamp forest ecosystem riverine sediment fossil Birbal Sahni Institute of Palaeosci