logo

श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में धारा 370 एवं 35A के विरोध में किया था आंदोलन- रघुवर

श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में धारा 370 एवं 35A के विरोध में किया था आंदोलन- रघुवर

द फॉलोअप डेस्क
श्यामा प्रसाद मुखर्जी धर्म के आधार पर देश को दो टुकड़ों में बांटने अथवा किसी राज्य को अलग अलग से प्राथमिकता देने के विरोधी थे। यह बातें भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर जिला द्वारा आयोजित भाजपा कार्यालय के पीछे निगम पार्क में सांसद संजय सेठ के संसदीय कोष ने नवनिर्मित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदमकद प्रतिमा के अनावरण एवं श्रद्धांजली कार्यक्रम में उक्त बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कही। उन्होंने कहा कि कश्मीर में धारा 370 एवं 35A का विरोध में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आंदोलन किया था जिसे मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार ने समाप्त कर उनके सपनो को पूरा किया। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जब केंद्र में उद्योग मंत्री थे तो उन्होंने संयुक्त बिहार में सिंदरी का कारखाना इस प्रदेश को दिया था। आज के झारखंड एवं उस समय का बिहार से मुखर्जी जी को बहुत लगाव था वे हमारे प्रदेश की मिट्टी से भी जुड़े हैं। प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि देश के लिए अपनी प्राणों का बलिदान देने वाले डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी से हमें रोज प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, कर्मवीर सिंह, आशा लकड़ा, समीर उरांव, आदित्य प्रसाद साहु, संजय सेठ, सीपी सिंह, नवीन जयसवाल, केके गुप्ता और समरीलाल आदि उपस्थित थे।

बूथ पर मनाया बलिदान दिवस
संजय सेठ के आवास के समीप वाली बूथ पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजली करते हुए रघुवर दास ने बलिदान दिवस मनाया। इसके बाद विकास तीर्थ कार्यक्रम अंतर्गत cipet, इटकी रोड बस स्टैंड के समीप एलएंडटी कंपनी द्वारा निर्मित तीन हजार मीट्रिक टन पानी की क्षमता वाला पानी टैंक बन कर तैयार है पर इसमें पानी नहीं इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से किया। फिर बनहौरा स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना द्वारा निर्मित आवास का भ्रमण किया। इसके बाद रातू रोड में बन रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर का भ्रमण और निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पंडरा मंडल अध्यक्ष सुवेश पांडेय के नेतृत्व में दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N