logo

JMM के इस नेता का संकल्प- जब तक हेमंत सोरेन रिहा नहीं होंगे तब तक नहीं पहनेंगे चप्पल-जूता

ेहवपाल्ह.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता डॉ शुभेंदु महतो ने संकल्प लिया है कि जब तक हेमंत सोरेन की रिहाई नहीं होती है तब तक वह जूता-चप्पल नहीं पहनेंगे। इस दौरान वह पैदल ही भ्रमण करेंगे। उन्होंने 15 फरवरी को पूजा-अर्चना करने के बाद यह संकल्प लिया है। उन्होंने हेमंत सोरेन के सकुशल रिहाई की कामना की है। बता दें कि शुभेंदु महतो सरायकेला-खरसावां के झामुमो जिला अध्यक्ष हैं। 


झारखंड झुकेगा नहीं 
बता दें कि 31 जनवरी को हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी हुई है। उनके समर्थक लगातार पर प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। 13 दिन की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया गया है। उनके जेल जाते ही रांची की सड़कों पर झारखंड झुकेगा नहीं का पोस्टर लगाया गया है। शुभेंदु महतो ने भी कहा है कि झारखंड झुकेगा नहीं। जेल ले जाते वक्त झामुमो के समर्थक नारा लगा रहे थे "जेल का फाटक टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा"।


महिलाओं ने की पूजा 
कल ही आदिवासी समाज की महिलाओं ने भी हेमंत सोरेन रिहाई के लिए करमटोली चौक स्थित धुमकुड़िया भवन के समीप सरना स्थल पर पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने मन्नत मांगी है कि जल्द से जल्द हेमंत सोरेन की रिहाई हो जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया है। झूठे और बेबुनियाद केस में फंसाकर हेमंत सोरेन को जेल भेजा है।