logo

शुभम हत्याकांड के विरोध में लोहरदगा बंद, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग 

LOHARDAGA5.jpg

लोहरदगा
लोहरदगा में हुए शुभम हत्याकांड को लेकर लोगो में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। चैंबर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर 01 अगस्त (शनिवार) को लोहरदगा बंद रखा गया। जिसका असर पूरे लोहरदगा में देखने को मिला। इस बंद को कई सामाजिक संगठनों के साथ जेन-जी युवाओं का समर्थन मिला है। इस दौरान भारी संख्या में युवा सड़क पर उतरकर हत्या का विरोध कर शुभम के लिए न्याय की मांग की है। गौरतलब है कि 30 जुलाई की शाम शहरी क्षेत्र के पतराटोली स्थित प्रिया स्टोर नामक स्टेशनरी दुकान के संचालक शुभम कुमार को दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

वहीं घटना के 40 घंटे बीत जाने के बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिससे पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली को लेकर आम लोगों और व्यापारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग की है। वहीं लोहरदगा बंद का असर शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक देखने को मिला, हत्या के विरोध में दुकानदारों ने स्वतः अपनी दुकान बंद रखीं। आक्रोशित लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं इस हत्याकांड में लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Tags - Murder Case Chamber of Commerce Lohardaga Public Anger Law And Order