logo

दुमका : पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, हंसडीहा थानेदार निलंबित

SUSPENDPOLICE.jpg

दुमका 
दुमका जिले में पत्रकार मृत्युंजय पांडेय के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद दुमका एसपी पितांबर सिंह खेरवार ने हंसडीहा थाना प्रभारी ताराचंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस महकमे में हलचल देखी जा रही है। निलंबन के साथ ही पुलिस प्रशासन ने हंसडीहा थाने की नई जिम्मेदारी जिम्मी हांसदा को सौंप दी है। उन्हें तत्काल प्रभाव से हंसडीहा थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है, ताकि थाना संचालन प्रभावित न हो और कानून-व्यवस्था सामान्य रूप से चलती रहे।


गौरतलब है कि पत्रकार मृत्युंजय पांडेय ने आरोप लगाया था कि ड्यूटी के दौरान तत्कालीन थानेदार ताराचंद्र ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की। मामला सामने आने के बाद पत्रकार संगठनों में नाराजगी फैल गई थी और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई थी।
मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस प्रशासन पर दबाव बढ़ गया था। इसके बाद विभागीय जांच कराई गई, जिसमें आरोपों की पुष्टि होने पर यह सख्त कदम उठाया गया। इस कार्रवाई को पत्रकार सुरक्षा और जवाबदेही की दिशा में अहम माना जा रहा है।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest