रांची
झारखंड-बिहार की लोकगायकी (folk singing) में अपनी अलग पहचान बनाने वाले चर्चित लोकगायक व आकाशवाणी-दूरदर्शन के कलाकार व्यास शिवकुमार चौधरी (Shivkumar Chaudhary) के श्राद्धकर्म (post-death ritual) में बुधवार को श्रद्धांजलि देने वालों का सैलाब उमड़ पड़ा। विभिन्न राजनीतिक दलों (political parties) के नेताओं, भोजपुरी जगत के सैकड़ों कलाकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं (social workers) और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से अपने चहेते कलाकार को श्रद्धांजलि दी। पूरे दिन उनके पैतृक क्षेत्र में शोक संवेदना (condolence) जताने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

शिशिर ने पेश की मित्रता का मिसाल
दूरदर्शन व आकाशवाणी के चर्चित कलाकार शिशिर शुक्ला व व्यास शिवकुमार चौधरी की जोड़ी जिले में हमेशा चर्चा में रहती थी। जिसे शिशिर शुक्ला ने शुरू से अंतिम क्षण तक एक अच्छी मित्रता का मिसाल पेश कर उसका निर्वहन किया। श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने कहा कि शिवकुमार चौधरी ने अपनी मधुर आवाज और लोकगीतों के माध्यम से न सिर्फ पलामू, बल्कि झारखंड-बिहार में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी। कलाकार होने के साथ वे सहज, मिलनसार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्तित्व के रूप में भी लोगों के दिलों में बसे थे। उनके निधन से भोजपुरी लोकसंगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

मौके पर ये लोग रहे मौजूद
श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, विश्रामपुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी अभिमन्यु सिंह, ब्रह्मदेव प्रसाद, पर्यावरणविद डॉ. कौशल किशोर जायसवाल, समाजसेवी अशोक पांडेय, भाजपा नेता प्रभात भूईया, आकाशवाणी-दूरदर्शन के कलाकार शिशिर कुमार शुक्ला, मुखिया महाराणा सिंह, आइसा सिंह, प्रवीण मिश्रा, पूर्व जिला परिषद भोला सिंह, समाजसेवी राजू सिंह, पाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पांडे, भाजपा नेता नवीन पांडेय, जितेंद्र सिंह, मजदूर नेता राजकुमार सिंह, धर्म देव सिंह यादव, नंदलाल चौधरी, गुड्डू खान, डीएसपी आर एन चौधरी, जितेंद्र चंन्द्रा, सीबीआई इंस्पेक्टर अश्विनी सिंह, चंदन सिन्हा, शिक्षक परशुराम तिवारी, विजय मिश्र, सुधीर दुबे, मगध सम्राट व्यास सुदर्शन यादव, ब्यास शिवशंकर यादव, ब्यास सिरजानंद पांडे, व्यास महाबीर यादव, नागेंद्र सिंह, ब्यास राहुल सिन्हा, ब्यास चंदन विश्वकर्मा, उमाशंकर मिश्रा, सुरजमल यादव, चूनू कुमार, सूरज तहलका विजय विश्वकर्मा, उमेश कुमार, दिपक पांडे, चंदेश्वर भारती, ब्यास दयानंद तिवारी, प्रेम दिवाना बिरेंद्र ब्यास, ब्यास प्रेम दीवाना, रघुपत सिंह, शिव राम, गायक दिलिप राम, सुबोध सेटी, व्यास उपेंद्र तिवारी, गायिका चांदनी सिंह, सुनिल सिंह, गुड्डू दुबे, अभय दुबे, कमलेश चौरसिया, रामनरेश शुक्ला, गायक कमलेश सिंह, बच्चन ब्यास, तुलसी राम, उपेन्द्र तिवारी, प्रेम गीरी, अमन शुक्ला, संजय शुक्ला, प्रमोद ठाकुर, सोनू मिश्रा, दिलीप राम, अंकु राय, समेत बड़ी संख्या में पलामू प्रमंडल के कलाकार शामिल थे। इस अवसर पर विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सह वनराखी आंदोलन के प्रणेता पर्यावरणविद डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने शिवकुमार चौधरी की स्मृति में आम का पौधा लगाकर श्रद्धांजलि दी।
.jpeg)