logo

Ranchi : जैक बोर्ड के अध्यक्ष बोले- झारखंड संपन्न पर यहां के लोग गरीब, प्रतिभा को पंख की जरूरत

a912.jpg

रांची: 

जैक में हमने सीबीएससी पैटर्न लागू किया और इसका परिणाम बेहतर रहा। हमारे झारखंड के छात्रों में काफी प्रतिभा है। यहां के छात्र पढ़ाई के साथ हम खेल में भी आगे है।  झारखंड संपन्न है पर यहां के लोग गरीब हैं। हमें यहां के गरीब छात्रों को आगे बढ़ाने पर जोर देने की जरूरत है।  यह बातें झारखंड जैक बोर्ड के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो ने  रांची के होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित शिक्षा गौरव सम्मान 2022 के दौरान कहीं। 

झारखंड में बेहतर शैक्षणिक माहौल है! 
वहीं इस कार्यक्रम में बोलते हुए केन्द्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के डीन डॉ भगवान सिंह ने कहा कि आप सकारात्मक सोचें। आप एक सुंदर दुनिया, सुंदर देश, सुंदर राज्य के वासी हैं। झारखंड प्रकृति के साथ- रचा बसा है। यहां बेहतर शैक्षणिक माहौल है। इस पर हमें गर्व करना चाहिए। हां हमें गर्व और अहंकार के बीच अंतर करना भी आना चाहिए। 

शिक्षा गौरव सम्मान-2022 का आयोजन
झारखंड के प्रतिभाशाली बच्चों के  लिए ग्लोब्स एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा आज रांची के होटल रेडिसन ब्लू में " शिक्षा गौरव सम्मान-2022" सह एजुकेशन एक्सपो आयोजित किया गया। फाउंडेशन के निदेशक गौरव राजपूत ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के होनहार छात्रों को सम्मानित करने के साथ ही उनके उज्जवल भविष्य का मार्गदर्शन करना था। कार्यक्रम में बेहतर अंक लाने वाले छात्रों की हौसला अफजाई के लिए उन्हें विशिष्ट अतिथियों द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।देश भर के 2 दर्जन से अधिक नामी शिक्षण संस्थानों को आमंत्रित किया गया। यहां छात्रों ने सीधे इन संस्थानों के बारे में जानकारियां ली। 

सर्वोच्च संस्थानों से जानने-सीखने का मौका
इस कार्यक्रम से रांची और झारखंड के छात्रों को देश के सर्वोच्च शिक्षण संस्थान  को जानने-समझने का मौका मिला। इस खास कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्रों ने कार्यक्रम में शामिल होने हेतु अपना निशुल्क रजिस्ट्रेशन कराया था। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों का स्वागत  पुष्प गुच्छ  स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।  कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य और देश भर के नामी शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि और अभिभावक मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में सिद्धांत , की महत्वपूर्ण भूमिका रही।