द फॉलोअप डेस्कः
दिशोम गुरु व झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के बड़े भाई राजा राम सोरेन का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह काफई लंबे समय से बीमार थे। राजा राम सोरेन रांची में ही रहते थे। काफी अरसे से बीमारी से लड़ते हुए आज उनकी मृत्यु हो गयी। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति मांगी है। उन्होंने पीएमएलए कोर्ट में याचिका दाखिल कर 13 दिनों की अंतरिम बेल देने की गुहार लगाई है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। मालूम हो कि 31 जनवरी को लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। वह तब से होटवार जेल में बंद हैं।